जी हां सावन के महीने में जहां एक और सभी संस्थाएं स्वामहोत्सव मना रही हैं तो फिटनेस 365 क्लब कैसे पीछे रहे ये तो पहले से ही फिट है। नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर, धनबाद दिनांक – 03 अगस्त 2025 को ,फिटनेस365 क्लब द्वारा चौथे वर्ष में आयोजित “सावन महोत्सव 2025” का भव्य आयोजन किया गया , जो कि उत्साह और उमंग से भरा हुआ था। इस रंगारंग कार्यक्रम में कुल 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। वर्ष दर वर्ष इस महोत्सव में भाग लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो क्लब की लोकप्रियता और सामूहिक भावना को दर्शाता है। फिटनेस365 क्लब, जो कि सीमित लक्ष्य जैसे वजन घटाना या बढ़ाना तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य, आत्मविकास और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है, इसका संचालन सीमा सिन्हा एवं विकास सिन्हा द्वारा वर्चुअल मोड पर किया जाता है। क्लब में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ एनआरआई सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी है और अब यह परिवार 1200+ सदस्यों तक पहुँच चुका है। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन धनबाद ज़ोन की सक्रिय और ऊर्जावान टीम द्वारा किया गया। मुख्य आयोजकों में रिंकी श्रीवास्तव, विनीता सिंह, मिनु सिंह,

रेखा कुमारी, श्वेता नंदन, प्रियंका कुमारी एवं मञ्जु बिस्वास शामिल रहीं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शानदार एंकरिंग मिनु सिंह द्वारा की गई, जिन्होंने सभी को हँसी, ऊर्जा और भावनाओं से जोड़कर रखा। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अनेक मनोरंजनात्मक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। “सावन क्वीन कॉन्टेस्ट” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया, जो क्लब की चौथी वर्षगाँठ को चिन्हित करता है। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वादिष्ट स्नैक्स और लंच की व्यवस्था की गई, जहाँ सदस्यों ने एक-दूसरे से मिलकर मिलन का आनंद लिया। इस उत्सव ने यह सिद्ध किया कि फिटनेस365 क्लब केवल एक वर्चुअल फिटनेस प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक मजबूत और सशक्त समुदाय है जो स्वास्थ्य, खुशी और सकारात्मकता की ओर अग्रसर है।

