
जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के बकाये कमीशन के भुगतान सहित अन्य मांगों के समर्थन में आज फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों ने फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अब्दुस सलाम के नेतृत्व में रैली निकाला। उक्त रैली रेलवे स्टेशन परिसर से निकलकर शहर के मुख्य सड़क से होते हुए जिला समाहरणालय तक पहुंचा जहां उक्त संगठन के शिष्टमंडल ने पाकुड़ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की दस मांगें क्रमशः कोरोना काल के बकाये राशि का भुगतान करना, गंभीर बिमारी से ग्रस्त डीलरों के अनुज्ञप्ति को हस्तांतरण करना, इलेक्ट्रॉनिक वज़न मशीन के नाम पर जबरन वसूली पर रोक लगाने, 4G ई पाश मशीन लागू करने, पेपरलेस सिस्टम को राज्य सरकार द्वारा लागू करने, राज्य में smart PDS योजना की त्रूटियों में सुधार करने के अलावा मांग शामिल हैं।

