उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे, नशे में धुत सेना के जवान संदीप ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर कार घुसा दी। जवान ने दिल्ली से आ रही ट्रेन के साथ-साथ तेज रफ्तार में अल्टो कार दौड़ाई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। करीब 20 मिनट बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संदीप बागपत का रहने वाला है और दिल्ली में तैनात है। उस पर केस दर्ज कर

लिया गया है और शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सेना पुलिस भी पूछताछ के लिए मौके पर पहुंची। इससे पहले ग्वालियर स्टेशन पर भी एक युवक ने प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ा दी थी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई थी। ऐसे मामलों से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

