नगर थाना, पाकुड़ मुफस्सिल थाना एवं माल पहाड़ी ओ0 पी0 थाना क्षेत्र के अपराध नियंत्रण हेतु आज नगर थाना प्रभारी प्रयागराज दास एवं माल पहाड़ी थाना ओ पी के थाना प्रभारी ने नगर थाने में अपराध के मामले पर समीक्षात्मक बैठक की । इस मामले में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रतिवेदन कांड, निष्पादित कांड, लंबित कांड, की विस्तृत

चर्चा की गई। इसके अलावा यु डी कांड के लंबित रहने के कारणों की भी समीक्षा की गई एवं विभिन्न प्रकार के वारंट के निष्पादन व विधि व्यवस्था पर भी चर्चा की गई

