
बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग ने संशोधित वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी कर दी है। इसमें 65 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। सबसे ज्यादा नाम पटना जिले से कटे हैं। नए ड्राफ्ट में अब 7.24 करोड़ वोटर शामिल हैं। इस पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनका नाम ही वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। तेजस्वी ने कहा कि बिना विपक्ष को जानकारी दिए यह प्रक्रिया चलाई गई, और गरीबों के नाम बड़ी संख्या में हटाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने तेजस्वी का दावा खारिज कर दिया। आयोग ने बताया कि तेजस्वी यादव का नाम लिस्ट में 416वें स्थान पर है। दरअसल, तेजस्वी पुराने EPIC नंबर से चेक कर रहे थे, जो अब बदल चुका है। यह विवाद अब बिहार की राजनीति में नया मोड़ ले सकता है।

