वाराणसी से पीएम की चेतावनी: पाकिस्तान पाताल में भी नहीं बचेगा 

वाराणसी से पीएम की चेतावनी: पाकिस्तान पाताल में भी नहीं बचेगा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 2,183 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। एक जनसभा में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया, तो यूपी में बनी मिसाइलें उसे पाताल में भी नहीं छोड़ेंगी।” विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा बता रहे हैं और सेना का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने जनता से सवाल किया – “क्या सिंदूर तमाशा हो सकता है?” पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सपा राज में निवेशक डरते थे, लेकिन योगी सरकार में यूपी विकास का मॉडल बन गया है। साथ ही वैश्विक हालात पर बोले कि भारत को अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *