जिले में अवस्थित अनाज गोदाम कल शुक्रवार को बिना कारण बंद रहा । इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दूरभाष पर संपर्क करने पर गोदाम बंद होने की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की । दूसरी तरफ फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अब्दुस सलाम ने भी कहा कि कल गोदाम को बंद करने की कोई आधिकारिक सूचना

नहीं दी गई थी । वहीं इस आसपास के लोगों ने बताया कि दो बजे दोपहर के बाद गोदाम बंद कर दिया गया।

