भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पहली पारी में शानदार 53 रन की पारी खेली। 64 गेंदों में बने इस अर्धशतक के दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा, जिसे देख फैंस को ऋषभ पंत की याद आ गई। ये शॉट आया मोहम्मद सिराज के 48वें ओवर में, जब ब्रूक ने घुटने पर बैठकर डीप फाइन लेग की ओर जोरदार छक्का मारा और शॉट लगाते वक्त पिच पर गिर पड़े। ये नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच की बात करें तो भारत पहली पारी में 224 रन पर

ऑलआउट हो गया, जबकि इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रनों की बढ़त ली। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए 4-4 विकेट लिए। दूसरी पारी में जायसवाल 51 रन बनाकर नाबाद हैं और भारत की कुल बढ़त 52 रन की हो चुकी है।

