जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में शुक्रवार देर रात से भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है, लेकिन शव अभी बरामद नहीं हुआ है। सुबह करीब 4 बजे 20 मिनट तक भारी गोलीबारी हुई, जिसके बाद तलाशी अभियान अंधेरे की वजह से कुछ देर के लिए रोका गया। अब सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी दोबारा शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, 2-3 आतंकी अभी भी घेरे में फंसे हो सकते हैं। मुठभेड़ में एसओजी, सेना,

सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल है। इससे पहले पुलवामा में एक बड़ा आतंकी हमला टाला गया, वहीं अनंतनाग में तीन आतंकी मददगार हथियारों के साथ पकड़े गए। कुलगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

