
इस वक्त की बड़ी खबर अरुणाचल प्रदेश से है, जहां शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 5 बजकर 35 मिनट 55 सेकंड पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र केई पन्योर रहा, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर और स्थान 27.56° उत्तर अक्षांश और 93.55° पूर्व देशांतर पर रहा। इससे पहले भी राज्य में हाल ही में भूकंप के झटके देखे गए हैं। 28 जुलाई को तिरप जिले में 3.5 तीव्रता, जबकि 27 जुलाई को बिचोम में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप क्यों आते हैं? इसका मुख्य कारण है पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल। जब ये प्लेट्स टकराती हैं या खिसकती हैं, तो धरती की सतह पर ऊर्जा तरंगें फैलती हैं, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन सतर्क रहना ज़रूरी है।
