बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान कंगना द्वारा एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बठिंडा की रहने वाली महिंदर कौर ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। कंगना ने इस केस को खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अब उनके खिलाफ मुकदमा जारी रहेगा। कंगना ने उस वक्त

एक पोस्ट में लिखा था—”यह वही दादी हैं जिन्हें टाइम मैगजीन ने ताकतवर महिला बताया था और अब 100 रुपये में उपलब्ध हैं।” इस बयान को लेकर उन्हें कई जगह कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा है, जिनमें बुलंदशहर और आगरा की अदालतें भी शामिल हैं। कोर्ट के फैसले के बाद कंगना की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
