
नई दिल्ली में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को निवेश का हॉटस्पॉट बताया। सीएम यादव ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल किया है।” मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल सेक्टर को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश अब ‘भारत का दिल’ ही नहीं, बल्कि दुनिया की टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र बनने को तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य में कपास का विशाल उत्पादन होता है और जैविक कपास में MP अग्रणी है। उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि उद्योगों की स्थापना में आने वाली सभी अड़चनों को हटाया गया है। 29 अनुमतियों को घटाकर 10 किया गया है और सिंगल विंडो सिस्टम से 30 दिन में कारोबार शुरू किया जा सकता है।
