पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वो मेघालय के अनानास (पाइनएप्पल) की जमकर तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक बार मेघालय का पाइनएप्पल खा लिया तो उसका स्वाद जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।” शिवराज सिंह चौहान इन दिनों मेघालय के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने स्थानीय किसानों और उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए यह बयान दिया। उनका यह बयान मेघालय की जैविक खेती और प्राकृतिक उपज की गुणवत्ता को लेकर एक

बड़ा समर्थन माना जा रहा है। उनकी ये टिप्पणी न सिर्फ किसानों को प्रोत्साहन देती है, बल्कि मेघालय के फलों की राष्ट्रीय पहचान को भी मजबूती देती है। वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने शेयर किया है और लोग मेघालय के स्वादिष्ट अनानास की तारीफ कर रहे हैं।

