धनबाद, गिरिडीह और बाघमारा के जनप्रतिनिधियों की मेहनत रंग लाई है। धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो के प्रयासों से अब फुलारी टांड स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हुआ है। आज सुबह 5:30 बजे, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, बनांचल एक्सप्रेस और धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को फुलारी टांड स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से स्थानीय लोगों को अब यात्रा में सुविधा

मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से यह साबित होता है कि वे अपने वादों को निभा रहे हैं और रेलवे सुविधाओं में लगातार सुधार कर रहे हैं। यह कदम क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

