उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर MSME विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी को फुटवियर और चमड़ा निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फुटवियर उद्योग के लिए आधुनिक “फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स” विकसित किए जाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि लीज़ रेंट मॉडल अपनाया जाए, जिससे निवेशकों पर बोझ कम हो और MSME क्षेत्र को अधिक गति मिल सके।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि MSME क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, और सरकार उन्हें साकार करने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। यूपी सरकार की नई नीति के तहत युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश, देश ही नहीं, दुनिया में MSME का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरे।

