इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 16 खिलाड़ी आजमाए. हालांकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, स्पिनर कुलदीप यादव और सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन इस पूरी सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाए. अर्शदीप सिंह और अभिमन्यु ईश्वरन का तो अब तक टेस्ट डेब्यू भी नहीं हुआ है, ऐसे में दोनों का डेब्यू का

इंतजार अब और लंबा हो गया है. अर्शदीप सिंह हालांकि इस दौरे पर टेस्ट मैच खेलने के करीब थे. अर्शदीप को एजबेस्टन में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में मौका मिल सकता था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने आकाश दीप को अनुभव के आधार पर प्राथमिकता दी.

