
आज दिनांक 1 अगस्त कल शाम में धनबाद मध्य स्थित पंपू तालाब के सड़क से रवि हाड़ी (28) नामक युवक का बाइक फिसल कर पंपू तालाब में गिर कर डूब गया जिसका शव रात 11 से 12 के बीच निकला गया NDRF को प्रषासन के द्वारा खबर किया गया लेकिन समय पर नहीं पहुंच सका बगल के हाउसिंग कॉलोनी के दो युवक शव को निकाला एवं धनबाद प्रषासन के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रवि हाड़ी अपने पिता राजू हाड़ी जो की धनबाद रेलवे कर्मी हैं शाम के समय ड्युटी से घर (आम टाल) लाने के लिए निकला था, रस्ते में दुर्घटना हो गई। पंपू तालाब जिसका रेलवे सौंदर्यीकरण एवम् घेराकरण कर रही है विगत छः महीने से काम लगा है पूरे सड़क कीचड़ से साना रहता है, सड़क सिंगल लेन का है, दोनों तरफ़ गाड़ियों का आवाजाही लगा रहता है बार बार दुर्घटना का कारण यही है, उसके अलावा पंपू तालाब में गा द जो की गोबर एवं कूड़े कचरे फेंक देने के कारण बनता है, तालाब का साफ सफाई जो कि निगम के द्वारा किया जाता है ध्यान नहीं देने कारण ये दुर्घटनाएं होते हैं, ये वहां के पार्षद अंकेश उर्फ पप्पू जी ने बताया। अभी तक रेलवे अथवा के द्वारा रवि के परिजनों को किसी प्रकार सहायता राशि (मुआवजा) का नहीं दी गई है।

