महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों और आमजन को बड़ी राहत दी है। जहां पहले राज्य के 20 जिले वर्षा की कमी से जूझ रहे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर केवल 6 रह गई है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर वर्षा से धान, सोयाबीन, ज्वार जैसी फसलों की बुआई में तेजी आई है और यदि अगस्त के अंत तक

बारिश का यही क्रम बना रहा, तो फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगस्त के पहले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी तटीय और घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के दौर भी आ सकते हैं।

