
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में एक बार फिर अंपायरिंग विवादों में आ गई है। लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे मैच में अंपायर कुमार धर्मसेना का एक फैसला चर्चा में है। भारत की पारी के पहले सेशन में इंग्लिश गेंदबाज़ जोश टंग की एक एलबीडब्ल्यू अपील को धर्मसेना ने नकार दिया और साथ ही इशारा किया कि गेंद बल्ले से टकराई है। इस इशारे के चलते इंग्लैंड ने DRS नहीं लिया—बाद में रिप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी। इस घटना के बाद धर्मसेना पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। वह पहले भी भारत के खिलाफ कई विवादित फैसलों को लेकर घिरे रह चुके हैं। मैच में फिलहाल भारत ने 3 विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। कप्तान गिल आउट हो चुके हैं और अब साई सुदर्शन पर बड़ी जिम्मेदारी है।

