शुभमन गिल की बचकानी गलती, रन आउट होकर लौटे पवेलियन 

शुभमन गिल की बचकानी गलती, रन आउट होकर लौटे पवेलियन 

ओवल टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल से एक बड़ी चूक हो गई, जिसकी कीमत भारत को चुकानी पड़ सकती है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने पहले सेशन में 2 विकेट पर 72 रन बना लिए थे। बारिश के बाद जैसे ही खेल दोबारा शुरू हुआ, गिल ने लापरवाही दिखाई और रन आउट हो गए। गिल ने गस एटिंकसन की गेंद पर रन लेने की कोशिश की, लेकिन गेंदबाज़ ने तेज़ी से गेंद पकड़कर सीधे थ्रो मारा और गिल आधी पिच पर ही रह गए। उन्होंने 35 गेंदों में 21 रन बनाए। ये गिल के टेस्ट करियर का दूसरा रन आउट है। दिलचस्प बात ये है कि गिल ने इस सीरीज में पहली बार 20 रन से ऊपर का स्कोर किया, लेकिन फिर भी शतक नहीं बना सके—जबकि पिछली पारियों में ऐसा करने पर उनके बल्ले से शतक जरूर निकला था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *