प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की गुजरात यात्रा पर खुशी जाहिर की है। उमर अब्दुल्ला ने केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया और साबरमती रिवरफ्रंट पर सुबह की दौड़ लगाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं। पीएम मोदी ने इसे “कश्मीर से केवड़िया” की एकता की मिसाल बताया। सीएम उमर ने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा और सरदार सरोवर बांध वास्तव में प्रभावशाली हैं और ये नए भारत का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ये

परियोजनाएं कच्छ जैसे सूखे क्षेत्रों को जीवन देती हैं। साथ ही उन्होंने अफसोस जताया कि जम्मू-कश्मीर को ऐसी परियोजनाओं की मंज़ूरी पहले नहीं मिलती थी। लेकिन अब, सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद नई उम्मीद जगी है।

