प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर है। पीएम मोदी वाराणसी-भदोही मार्ग और कई ग्रामीण-शहरी सड़कों के चौड़ीकरण कार्य शुरू करेंगे, साथ ही रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे। स्मार्ट बिजली वितरण प्रणाली के तहत 880 करोड़ की

लागत से बिजली ढांचे को भूमिगत किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए घाटों, मंदिरों और मुंशी प्रेमचंद के पैतृक घर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा। 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। पीएम मोदी इस मौके पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

