
1 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धनबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने IIT-ISM के 45वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। हेलिकॉप्टर से सुबह 11:40 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचीं राष्ट्रपति सड़क मार्ग से संस्थान पहुंचीं। समारोह में 1880 छात्रों को डिग्रियां दी गईं, जिनमें से 20 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को राष्ट्रपति ने स्वयं सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति का प्रेरणादायक भाषण भी हुआ। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 8 आईपीएस, 25 डीएसपी और 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। एयरफोर्स द्वारा ट्रायल लैंडिंग भी पहले कराई गई थी। राष्ट्रपति दोपहर 3 बजे धनबाद से रवाना होंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। धनबाद शहर राष्ट्रपति के स्वागत में सजधज कर तैयार नजर आया।

