हिरणपुर थाना अंतर्गत महारो स्थित पत्थर खदान से बीते कल देर शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस मामले के अग्रतर कार्रवाई में जुट चुकी है। दूसरी तरफ शव की शिनाख्तगी हेतु हिरणपुर थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है।

