सारा अली खान इन दिनों दिल्ली में चल रहे इंडिया कॉउचर वीक 2025 (ICW) में अपने लुक और रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा को लेकर चर्चा में हैं। सारा को हाल ही में अर्जुन के साथ दिल्ली में स्पॉट किया गया। सातवें दिन सारा ने डिज़ाइनर आयशा राव के डेब्यू कलेक्शन ‘वाइल्ड एट हार्ट’ के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया। उन्होंने सॉफ्ट रोज़ गोल्ड लहंगे में रैंप पर जलवा बिखेरा, जिसमें फूलों की बारीक कढ़ाई, पेस्टल और मेटैलिक टच शामिल था।

सारा का लुक पूरी तरह नेचुरल और एलिगेंट था—मिनिमल मेकअप, बिना भारी ज्वेलरी, और सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल। आयशा राव के कलेक्शन में प्रकृति से प्रेरित डिज़ाइन जैसे केले के पत्ते, कमल और ताड़ के पेड़ की झलक देखने को मिली। ICW 2025 में सारा की मौजूदगी ने फैंस और फैशन लवर्स को खूब आकर्षित किया।

