भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहतभरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के आर्थिक विकास दर अनुमान को बढ़ा दिया है। IMF के मुताबिक, भारत की GDP 2025 में 6.7% और 2026 में 6.4% की दर से बढ़ेगी। अप्रैल के मुकाबले ये संशोधित अनुमान भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाते हैं। IMF ने कहा कि यह वृद्धि सार्वजनिक निवेश, उपभोग में मजबूती और सुधारों की गति से संभव हो रही है। IMF रिसर्च प्रमुख डेनिज इगन ने कहा कि भारत की ग्रोथ स्थिर है और 2024 में 6.5% रही

थी। वैश्विक स्तर पर 2025 में ग्रोथ 3% रहने की उम्मीद है। वहीं चीन की वृद्धि दर को 4.8% अनुमानित किया गया है, जो पहले से बेहतर है। IMF की यह रिपोर्ट भारत के लिए सकारात्मक संकेत देती है और बताती है कि हमारी अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर भी मजबूती से उभर रही है।

