कृति सेनन का ‘HYPHEN’ ब्यूटी ब्रांड 2 साल में ₹400 करोड़ के पार 

कृति सेनन का ‘HYPHEN’ ब्यूटी ब्रांड 2 साल में ₹400 करोड़ के पार 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के लिए जुलाई 2025 बेहद खास रहा। उन्होंने न केवल अपना 35वां जन्मदिन मनाया, बल्कि उनके ब्यूटी ब्रांड HYPHEN ने भी दो साल पूरे कर लिए। इस डबल सेलिब्रेशन को खास बनाते हुए ब्रांड ने अपनी शानदार कमाई के आंकड़े भी शेयर किए। HYPHEN के को-फाउंडर और सीईओ तरुण शर्मा के मुताबिक, ब्रांड ने दो साल में ₹400 करोड़ का ग्रॉस रेवेन्यू पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि हायफन की कस्टमर रीटर्न रेट 60% है और एक साल में ब्रांड 1 मिलियन से बढ़कर 4 मिलियन कंज्यूमर्स तक पहुंचा है। कृति सेनन ने कहा, “HYPHEN को शून्य से बनाना मेरे लिए पर्सनल और सैटिस्फाइंग सफर रहा।” फिल्मी करियर की बात करें तो कृति जल्द ही धनुष के साथ फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी। उन्होंने अपना बर्थडे सेंट ट्रोपेज में बहन नूपुर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण बाहिया के साथ सेलिब्रेट किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *