वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के 14वें मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 10 विकेट से रौंद दिया। लेकिन मैच में चर्चा का केंद्र रहा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जॉन हैस्टिंग्स का शर्मनाक ओवर। हैस्टिंग्स ने एक ओवर में 18 गेंदें फेंकीं, फिर भी ओवर पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 12 वाइड और 1 नो-बॉल फेंकी। यह क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे खराब ओवर माना जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 74 रन पर समेट दिया, जिसमें

अजमल ने 6 विकेट झटके। जवाब में शर्जील खान (32*) और शोएब मकसूद (28*) ने सिर्फ 7.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हैस्टिंग्स का यह अनोखा ओवर 8वें ओवर में आया, जिसने ऑस्ट्रेलियाई टीम की हार को और शर्मनाक बना दिया। सोशल मीडिया पर इस ओवर को लेकर जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

