लोकसभा में चल रही विशेष चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा तंज कसते हुए शायराना अंदाज़ में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के लिए ये लाइन बोलूंगा— मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं, मेरा घर मुझसे रूठा जा रहा है।” अखिलेश का ये बयान दरअसल बीजेपी की विदेश नीति और आंतरिक असंतोष के संदर्भ में था। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी छवि सुधारने में लगी है, लेकिन देश के भीतर

हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग की उपेक्षा का मुद्दा भी उठाया और सरकार से सवाल पूछा कि आखिर ‘घर’ यानी देश की जनता को खुश रखने की प्राथमिकता कब आएगी? सदन में उनके इस शेर को विपक्षी बेंचों से सराहना मिली।

