संसद के मानसून सत्र में गृहमंत्री अमित शाह का आक्रामक अंदाज़ देखने को मिला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा, “मैं राहुल गांधी को चैलेंज देता हूँ…” शाह ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब सदन में राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकी हमलों और कांग्रेस की भूमिका को लेकर गरमागरम बहस चल रही थी। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान के हितों की रक्षा करती रही है। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम के हालिया बयान का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस

आतंकवादियों को क्लीन चिट देने की कोशिश कर रही है। शाह ने कहा कि “देश की जनता सब देख रही है, 130 करोड़ भारतीय राहुल गांधी और उनकी पार्टी की मंशा को समझ चुके हैं।” इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से सदन में खुली बहस की भी चुनौती दे डाली।

