अमित शाह का चिदंबरम पर वार: “पाकिस्तान को क्यों बचा रहे हैं?” 

अमित शाह का चिदंबरम पर वार: “पाकिस्तान को क्यों बचा रहे हैं?” 

– दिल्ली से बड़ी राजनीतिक बहस सामने आई है। कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखा हमला बोला है। अमित शाह ने लोकसभा में कहा—“कल चिदंबरम ने पाकिस्तान से आए आतंकियों पर सवाल उठाया। वो आखिर किसे बचा रहे हैं? पाकिस्तान को क्लीन चिट क्यों दे रहे हैं?” अमित शाह ने दावा किया कि आतंकी पाकिस्तान के थे, उनके पास से पाकिस्तान में बनी चॉकलेट्स और वोटर आईडी नंबर भी मिले हैं।

अमित शाह ने कहा—“पूरा देश देख रहा है कि कैसे एक पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को बचाने की कोशिश कर रहा है। अगर वो पाकिस्तानी नहीं थे, तो फिर हमला पाकिस्तान पर क्यों हुआ, ये सवाल उठाना क्या साबित करता है?” इस बयान के बाद सदन में हंगामा तेज हो गया। अब यह देखना होगा कि चिदंबरम या कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *