रक्तदान की महत्ता को समझने वाले कभी रक्तदान करने को पीछे नहीं हटते। यह कहावत साबित हुई जब आमड़ापाड़ा निवासी को उनकी पत्नी के लिए रक्त की आवश्यकता थी। इस बात की खबर तोड़ाई निवासी सह सामाजिक कार्यकर्त्ता ने व्हाट्सप्प ग्रुप मे साझा की जिसकी जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप मे अपना योगदान देने के साथ साथ बिरसा मुण्डा सेवा संस्था के सचिव

औऱ इंडियन फ़ेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिष्ट पाकुड़ ज़िला अध्यक्ष साथ साथ भारतीय सुचना अधिकार रक्षा मंच के ज़िलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए झारखंड नामा के पब्लिसर अमित कुमार दास ने ब्लड बैंक पहुंचकर अपना रक्त दान किया। अमित कुमार दास ने बताया यह उनकी पांचवी बार रक्त दान है रक्तदान से खुशी होती है की किसी जरुरतमंद के कार्य आ सका।

