UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर! अब जल्द ही पेमेंट करते समय पिन डालने की ज़रूरत नहीं होगी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) UPI को बायोमेट्रिक सिस्टम से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। यानी अब पेमेंट फेस आईडी या फिंगरप्रिंट से भी हो सकेगा। पिन चोरी और फ्रॉड के मामलों को देखते हुए यह कदम सुरक्षा को और मजबूत करेगा। NPCI के मुताबिक, पिन अब ऑप्शनल होगा, जिससे यूजर्स को ज़्यादा सुविधा और कम जोखिम मिलेगा। साथ ही, 1 अगस्त से कई नए नियम लागू हो

रहे हैं — अब बैंक बैलेंस दिन में अधिकतम 50 बार ही चेक किया जा सकेगा। ऑटो-पे रिक्वेस्ट भी सिर्फ तय समय स्लॉट में प्रोसेस होंगे। UPI को और सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की दिशा में ये अहम बदलाव हैं।

