सुप्रिया सुले ने PM मोदी के ‘बड़प्पन’ की सराहना की 

सुप्रिया सुले ने PM मोदी के ‘बड़प्पन’ की सराहना की 

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बड़प्पन” की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं पर विदेश प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने के लिए जो भरोसा दिखाया, वह लोकतंत्र की मजबूती का उदाहरण है। सुले ने बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के उस बयान का भी कड़ा जवाब दिया, जिसमें सूर्या ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को सेना के मनोबल को लेकर निशाना बनाया था। सुप्रिया ने कहा, “आप जो इतिहास हमें पढ़ा रहे हैं, वो पहले खुद पढ़ लीजिए। हमारी सेना की कई जीतें रही हैं, जिनका आप अपमान कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि जब देश का सवाल हो, तो पार्टी बाद में आती है। सुले ने यह भी दोहराया कि पहलगाम हमले के दोषियों को जब तक सज़ा नहीं मिलेगी, न्याय अधूरा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *