अमेरिका में F-35B की लैंडिंग फेल, पायलट ने समय रहते बचाई जान

अमेरिका में F-35B की लैंडिंग फेल, पायलट ने समय रहते बचाई जान

अमेरिका के फोर्ट वर्थ स्थित नेवल एयर स्टेशन जॉइंट रिज़र्व बेस (NAS JRB) में F-35B लड़ाकू विमान की वर्टिकल लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लैंडिंग के अंतिम पलों में विमान असंतुलित हो गया और ज़मीन से टकरा गया। अमेरिका का ये सबसे एडवांस्ड और तेज़ रफ्तार फाइटर जेट लैंडिंग में असफल रहा, लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए वक्त रहते खुद को इजेक्ट कर लिया। पैराशूट के जरिए वह सुरक्षित नीचे उतरे। F-35B को वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग की क्षमता के लिए जाना जाता है, लेकिन इस हादसे ने इसके ऑपरेशन से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना में विमान को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। अब अमेरिकी वायुसेना और नौसेना दोनों मिलकर इस तकनीकी विफलता की जांच में जुटी हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडिंग सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *