उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों जैसे विषयों पर चर्चा की गई एवं प्रति माह घटित हो रही सभी छोटी बड़ी सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटनाओं को कम करने पर उपायुक्त के द्वारा नयी रणनीति तैयार करने हेतु परिवहन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया। जिला अंतर्गत परिचालित होने वाले सभी स्कूल वाहनों की चलन स्थिति की जांच करने, मोटरवाहन अधिनियम एवं सरकार के द्वारा दिए गये सभी महत्वपूर्ण मानकों का अनुपालन करने, जांच करने का निर्देश दिया गया।सड़कों के छोटे बड़े गड्ढों को भरने, पुल पुलिया का मरम्मती करने हेतु पथ निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल देवघर को निदेश दिया गया। सभी थाना स्तर पर दो पहिया एवं चार पहिया, टोटो, ऑटो का जांच करने का निर्देश दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने हेतु परिवहन विभाग एवं सभी थाना प्रभारी एवं अन्य

पदाधिकारी को निर्देश दिया गयाl सड़क किनारे अवैध मदिरा की बिक्री हेतु उत्पाद विभाग के पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया गया। हिट एंड रन के सम्बंधित सभी लंबित मामलों पर प्रभावित परिवारों को 15 दिनों के भीतर मुआवजा की राशि का भुगतान कराने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। सभी सड़क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, बैरिकेटिंग, स्पीड ब्रेकर की रंगाई त्वरित रूप से करने, वि आई पी रोड मे सभी प्रकार के वाहनों के पड़ाव पर रोक लगाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि इस मार्ग में जरूरी सूचनात्मक बोर्ड लगाने का कार्य किया जाए ताकि आम जनों को कोई समस्या न हो।

