सड़क, बांध, स्कूल, छात्रावास, कॉलेज, डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम, नेटवर्क की समस्या के निपटारे के बाद अब जमा खान के पेयजल योजना को धरातल पर उतारने की योजना बनाई है। दरअसल कैमूर जिला के अधौरा प्रखंड मे लगभग 3 सौ करोड़ की लागत से जल संकट से निपटारे का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। जंगल व पहाड़ से घिर अधौरा प्रखण्ड के वैसे गांवो में मीठा पानी पहुंचाने की योजना है। जहां गर्मी के दिने में जल संकट उत्पन्न हो जाता है। यह काम मल्टी विलेज स्कीम के तहत कराया जाएगा। इसमें अधौरा अधौरा प्रखंड की 7 पंचायतो के करीब 60 गांवो को लाभ मिलेगी। इस योजन के तहत 162 km लंबी, पाइप लाइन बिछाई जाएगी… वाटर टैंक से गांव में पानी पहुंचाने के लिए 52 km की दूरी तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी….वहीं वाटर टैंक से गांवो में पानी पहुंचाने के लिए 110 km पाइप लाइन बिछाए जाने की योजना है…. और इसी पाइप से ग्रामीणो के घरों में कनेक्शन दिया जाएगा। जिससे उन्हें हमेशा पीने के लिए पानी मिलता रहेगा…इस काम के आज बिहार कैबिनेट में 2 अरब

93 करोड़ 94 लाख 40 हाजार रुपए कि स्वीकृति मिली.. साथ ही प्रक्रिया पूरी कर 2 साल में इस योजना को धरातल पर उतार दिया जाएगा.. जिससे जलसंकट की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा..साथ ही ग्रामीण मीठे पानी से अपनी प्यास बुझा पाएंगे..वहीं इसको लेकर चैनपुर विधायक सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने अपनी सरकार का धन्यवाद दिया.. साथ ही अपने छोटे से कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का बखान भी किया… साथ ही कृषि, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम जमा खान ने किया है.. उससे जनता में खुशी की लहर है.. वहीं जमा खान ने भी कहा है की जो कुछ काम बच गया है.. उसे जल्द ही धरातल पर उतारने की कोशिश जारी हैl

