
सरकार लाख दावा कर ले बेहतर विकास और बेहतर सेवा का, लेकिन विकास के दावों की सच्चाई को ये तस्वीरें साफ करती नजर आ रही है।जिला प्रशासन के द्वारा प्रगतिशील पाकुड़ के तहत लगातार पहल की जा रही है लेकिन सच की बानगी कुछ और ही है। ये तस्वीरें शहरग्राम से हिरणपुर सड़कों पर बने बड़े बड़े गड्ढों की है जिसे महेशपुर प्रखंड अंतर्गत हाटपाड़ा के रहने वाले काजल साहा एवं सूरज साहा ने अपने वाहन में पत्थर एवं धूल लाकर इन गड्ढों को भर कर विकास के धूंधले आईने को साफ कर दिया। सड़क हादसों पर नियंत्रण हेतु परिवहन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रही है लेकिन सड़क खुद हादसे को निमंत्रण देती नजर आ रही है। हालांकि उपायुक्त के द्वारा गत दिनों विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक में सड़क मरम्मति कार्य के मुद्दे पर स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया गया है लिहाजा निर्देश के क्रियान्वयन पर सबकी नजर टिकी हुई है।

