अबुआ आवास योजना: पाकुड़ में 1500 परिवारों ने एक साथ किया गृह प्रवेश

अबुआ आवास योजना: पाकुड़ में 1500 परिवारों ने एक साथ किया गृह प्रवेश


प्रखंड के शहरकोल पंचायत के मालीपाड़ा ग्राम में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को पक्का मकान मिला। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, शहरकोल के मुखिया विकास गोंड, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, जिला समन्वयक निभा कुमारी, बीपीओ अजीत टुडु, प्रखंड समन्वयक ने संयुक्त रूप से लाभुक के नवनिर्मित अबुआ आवास का फीता काटकर व नारियल फोड़ कर गृह प्रवेश कराया। लाभुक ने माननीय मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार जताया। कहा कि हमलोगों के पास रहने के लिए पक्के का मकान नहीं था। कच्चे मकान में किसी तरह गुजर बसर करते थे। सरकार के मदद से आज हमलोगों के पास पक्का का मकान बन गया। इसके पश्चात उप विकास आयुक्त, बीडीओ, मुखिया ने पौधारोपण किया।उप विकास आयुक्त ने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से बेघर और जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने हेतु छत उपलब्ध कराई जा रही है।

सरकार की पहल पर अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को तीन कमरों वाले पक्का मकान के साथ शौचालय और नल से जल योजना का लाभ मिल रहा है। आज पूरे जिले में 1500 अबुआ आवास में एक साथ गृह प्रवेश हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सभी पात्र लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध हो सके।पाकुड़ जिला के सभी प्रखण्डों में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे जिले में 1500 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। सभी प्रखण्ड़ों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों ने लाभुकों को गृह प्रवेश करवाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *