सदन में ओवैसी की सरकार से दो टूक: बदला लिया या क्रिकेट खेला?

सदन में ओवैसी की सरकार से दो टूक: बदला लिया या क्रिकेट खेला?

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। बैसारन हमले का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा— “क्या आपकी अंतरात्मा आपको शहीदों के परिवार से कहने की इजाज़त देती है कि अब पाकिस्तान से क्रिकेट मैच देखो? मेरी अंतरात्मा मुझे ऐसा करने नहीं देती।” ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार कहती है पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, फिर क्रिकेट मैच कैसे हो सकता है? उन्होंने सवाल उठाया— “क्या सरकार में हिम्मत है कि 25 मृतकों के परिवारों से कहे — हमने बदला ले लिया?” सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा— “7.5 लाख सुरक्षा बलों के बावजूद आतंकी कैसे घुसे? जवाबदेही किसकी है?” ओवैसी के इस बयान पर सदन में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *