दिल्ली में आज हुई तेज़ बारिश ने एक बार फिर राजधानी की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। उत्तर दिल्ली स्थित कमला नगर मार्केट, जो हमेशा भीड़ से गुलजार रहती है, बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गई। सड़कें जलमग्न हो गईं, दुकानदार परेशान हैं और ग्राहकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुकानों में पानी घुसने

से हजारों रुपये का नुकसान भी हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल यही हाल होता है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन सिर्फ कागजों पर तैयारी दिखाता है। बारिश कुछ घंटों की थी, लेकिन नजारा मानो किसी बाढ़ का हो। प्रश्न यही है — क्या हर बारिश के बाद दिल्ली डूबती रहेगी?

