बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान से पहले ही सियासी दल एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लेकर एक तीखा तंज कसा है। BJP की बिहार इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “लालू यादव की मुगलिया सल्तनत के औरंगज़ेब ने दाराशिकोह की बलि ले ली है। वो औरंगज़ेब कौन है, आप ख़ुद

जानिये…”। इस पोस्ट के ज़रिए भाजपा ने आरजेडी की आंतरिक राजनीति और उत्तराधिकार की लड़ाई को निशाना बनाया है। माना जा रहा है कि यह टिप्पणी लालू परिवार में तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के बीच शक्ति संघर्ष की ओर इशारा है। बिहार की राजनीति में यह बयानबाज़ी आने वाले चुनाव को और दिलचस्प बना रही है।

