राजनाथ सिंह का अलर्ट: पाकिस्तान फिर गलती करेगा तो चलेगा “ऑपरेशन सिंदूर”

राजनाथ सिंह का अलर्ट: पाकिस्तान फिर गलती करेगा तो चलेगा “ऑपरेशन सिंदूर”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है— “अगर भविष्य में पाकिस्तान की ओर से कोई भी दुस्साहस (misadventure) हुआ, तो अगला अभियान होगा ऑपरेशन सिंदूर।” यह बयान उन्होंने एक जनसभा में देश के सैनिकों की बहादुरी और सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब नया भारत है— जो उकसावे पर चुप नहीं बैठेगा, जवाब देगा… वो भी दुगुना। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि अब की बार जवाब सीमित नहीं होगा, बल्कि निर्णायक होगा। इस तीखे बयान को रणनीतिक संदेश माना जा रहा है— विशेषकर ऐसे वक्त में जब जम्मू-कश्मीर और सीमावर्ती इलाकों में आतंकी गतिविधियाँ फिर से बढ़ी हैं। राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर #OperationSindoor ट्रेंड करने लगा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *