हिंदू युवतियों को लालच देकर मतांतरण कराने वाले संगठित गिरोह के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले यूपी एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। अब ईडी ने 14 दिन की कस्टडी रिमांड की मांग की है। छांगुर को दोपहर करीब 2:30 बजे भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। पेशी के दौरान ईडी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ईडी की दलील है कि छांगुर से अवैध फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और नेटवर्क से जुड़े

कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ जरूरी है। कोर्ट में ईडी की अर्जी पर सुनवाई जारी है। यह तय होना बाकी है कि छांगुर को एजेंसी की कस्टडी में सौंपा जाएगा या नहीं। इस केस को लेकर राज्य भर में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

