
बिहार की सियासत में एक बार फिर तेजप्रताप यादव सुर्खियों में हैं। अपने नए तेवर में नजर आए तेजप्रताप ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “विपक्षी मुझे दूसरा लालू प्रसाद समझने लगे हैं, लेकिन मैं अपना रास्ता खुद बनाता हूं।” तेजप्रताप ने यह बयान एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया, जहां उन्होंने खुद को underestimated करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब जो तेजप्रताप है, वह पहले जैसा नहीं रहा। अब मैं हर राजनीतिक चाल समझता हूं और जवाब भी देना जानता हूं। वहीं, इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कुछ इसे तेजस्वी यादव से दूरी बढ़ने का संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे आरजेडी की रणनीतिक पुनर्बहाली का हिस्सा कह रहे हैं। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि जनता ही असली ताकत है और वही तय करेगी कि किसे कुर्सी पर बैठाना है।

