
नेशनल टेलीकॉम पॉलिसी 2025 का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है, जिसे जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। इस पॉलिसी का मकसद भारत को 2030 तक टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनाना है। नई नीति में 10 करोड़ घरों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने, 90% आबादी तक 5G सर्विस और 6G की शुरुआत का लक्ष्य है। साथ ही, AI, IoT, क्वांटम कंप्यूटिंग और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार 10 लाख वाई-फाई हॉटस्पॉट शुरू करने की योजना बना रही है, जिसके लिए “डिजिटल भारत निधि” फंड प्रस्तावित है। इससे दूरदराज़ के क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। इस पॉलिसी से लाखों नई नौकरियों का सृजन, स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह नीति भारत के डिजिटल भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

