अगर आप यूट्यूब, इंस्टाग्राम या स्टॉक मार्केट से कमाई करते हैं तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नया अपडेट ज़रूर जान लें। अब ITR-3 या ITR-4 फॉर्म भरते समय आपको अपनी कमाई का सही प्रोफेशनल कोड दर्ज करना होगा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए नया कोड है 16021, कमीशन एजेंट के लिए 09029, सट्टा कारोबार के लिए 21009, एफएंडओ ट्रेडिंग के लिए 21010, और शेयर ट्रेडिंग के लिए 21011। अगर आप धारा 44ADA के तहत presumptive income दिखा रहे हैं, तो ITR-4 का इस्तेमाल करें

और सही कोड डालना न भूलें। इन नए बदलावों का मकसद टैक्स चोरी रोकना और पारदर्शिता बढ़ाना है। अगर आपने सही कोड नहीं डाला, तो भारी पेनल्टी भी लग सकती है। तो सभी कंटेंट क्रिएटर्स और ट्रेडर्स सावधान रहें और समय रहते सही ITR भरें।

