जिले के सभी मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु SDO एवं DTO ने ट्रांसपोर्टर एवं माइनिंग कंपनियों के साथ बैठक की उपायुक्त पाकुड़ के आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व मे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु भारी वाहनों के प्रतिनिधि, पाकुड़ ट्रक एसोसिएशन, पचुवाड़ा कोल फील्ड ट्रक एसोसिएशन अमड़ापाड़ा पाकुड़, दोनों माइनिंग कंपनियों के प्रबंधन के साथ बैठक की गई। बैठक में SDO एवं DTO के द्वारा सभी कोयला एवं अन्य भारी वाहन स्वामी को निजी स्तर से वाहन चालकों को निर्धारित स्थल पर खड़ा करने हेतु प्रशिक्षण देने, वाहन चलाने में पूर्ण रूप से परिपक्व चालक का चयन करने,निर्धारित नो एंट्री के समय के अतिरिक्त किसी भी सड़क मार्ग पर अपने वाहन का प्रवेश न करने, सभी कोयला एवं अन्य माइनिंग से संबंधित भारी वाहनो से गिट्टी, कोयला, डस्ट एवं अन्य का परिवहन करते समय अपने वाहन को तिरपाल से ढकने, वाहन में अतिरिक्त एंगल, पटरा का उपयोग ना करने, वाहन को अपने वाहन स्वामी के द्वारा बनाए गए वाहन पड़ाव में खड़ा करने, सड़क किनारे वाहन पड़ाव नहीं करने, जिला प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर ऑनलाइन चालान निर्गत किए जाने पर चालान की राशि का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करने, वाहन से संबंधित कागजात दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

DTO के द्वारा सभी से परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित सभी नियमों के पालन करने का अनुरोध किया गया।अगर किसी ट्रांसपोर्टर का कार्यालय सड़क के किनारे है तो अपने कार्यालय मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगाए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक,कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग,राष्ट्रीय उच्च पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता नगर परिषद, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़, मैनेजर डीबीएल माइनिंग कंपनी, बीजीआर माइनिंग कंपनी, पाकुड़ ट्रक एसोसिएशन, पचवारा कोल्ड ट्रांसपोर्ट ट्रक एसोसिएशन एवं अन्य उपस्थित रहे l

