पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों के पाकिस्तान से आने का कोई सबूत नहीं है। इस पर बीजेपी हमलावर हो गई है। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस, पाकिस्तान की वकालत कर रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को देशद्रोही संगठन तक कह दिया। वहीं कांग्रेस में भी मतभेद नजर आए। इमरान मसूद ने सवाल उठाया कि अगर आतंकी आए थे तो सीमाएं सुरक्षित कैसे हैं? प्रमोद तिवारी ने कहा,

सरकार अब तक हमलावरों को पकड़ने में नाकाम रही है। शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने भी चिदंबरम से असहमति जताते हुए कहा, हमें सबूत नहीं, अनुभव है कि हमले पाकिस्तान से होते हैं। अब सबकी निगाहें संसद में होने वाली पहलगाम हमले पर चर्चा पर टिकी हैं। क्या कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करेगी?

