ऑपरेशन महादेव: सेना का कश्मीर में बड़ा एक्शन, आतंकियों को किया ढेर

ऑपरेशन महादेव: सेना का कश्मीर में बड़ा एक्शन, आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सेना ने एक और बड़ा ऑपरेशन अंजाम दिया है। ऑपरेशन ‘महादेव’ के तहत सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। ये आतंकी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की फिराक में थे। सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह मुठभेड़ लिडवास जंगल क्षेत्र में हुई। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर भारत आए थे। सेना का ऑपरेशन अब भी जारी है क्योंकि इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना ने स्थानीय लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। ऑपरेशन महादेव से अमरनाथ यात्रा मार्ग पर एक बड़ा खतरा टल गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *